Bilaspur Masturi Development Block : ग्राम पोड़ी की सीमा वर्मा बनीं ड्रोन दीदी

नमो दीदी ड्रोन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अब ड्रोन दीदी के रूप में खेतों में आधुनिक तकनीक से कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही

शहर सत्ता/रायपुर। (Bilaspur Masturi Development Block)बिलासपुर के मस्तुरी विकासखंड के ग्राम पोड़ी की सीमा वर्मा बनीं ड्रोन दीदी, आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। ‘बिहान’ योजना से जुड़कर उन्होंने अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। नमो दीदी ड्रोन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अब ड्रोन दीदी के रूप में खेतों में आधुनिक तकनीक से कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं।

सीमा वर्मा ने बताया कि ड्रोन संचालन के प्रशिक्षण के बाद उनके लिए रोजगार का एक नया अवसर खुला है। वे आसपास के किसानों के संपर्क में रहकर उनकी आवश्यकता के अनुसार खेतों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक एवं नैनो उर्वरकों का छिड़काव करती हैं। इससे किसानों को कम समय में खेतों में छिड़काव की सुविधा मिल रही है और सीमा को भी इस कार्य से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। आधुनिक तकनीक से जुड़कर काम करने से उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि ड्रोन से छिड़काव का कार्य उनके लिए आजीविका का बेहतर माध्यम बन गया है। इससे प्राप्त होने वाली अतिरिक्त आय से परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। पहले जहां आय के सीमित साधन थे, वहीं अब ड्रोन संचालन के साथ उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता तैयार किया है। सीमा का कहना है कि ‘बिहान’ योजना और नमो दीदी ड्रोन योजना ने उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

सीमा वर्मा केवल ड्रोन संचालन तक ही सीमित नहीं हैं। वे मशरूम उत्पादन का कार्य भी कर रही हैं। मशरूम उत्पादन के माध्यम से भी वे अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। एक ओर वे किसानों के खेतों में ड्रोन से छिड़काव कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं। इस तरह विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शासन की योजनाओं से मिले इस अवसर के लिए सीमा वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

आज 74वां जन्मदिन, एक डॉक्टर जो लोगों की नब्ज़ टटोलकर उनकी तकलीफों को सबसे बेहतर जानते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे एक नवोदित प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने सूबे की…

Continue reading
Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के  IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान