Raipur District Administration : पेड़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित करने ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ शुरू

सुशासन के हीरो CM विष्णुदेव साय का मिला समर्थन ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ को जनअभियान बनाने में प्रकृति प्रेमी रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह समेत जिले का अमला जुटा

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur District Administration)प्रोजेक्ट पुनर्जीवन से हरे-भरे पेड़ों को कंक्रीट और जाली से मुक्ति दिलाने रायपुर में महाभियान का स्वरुप अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर, निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ और डीएफओ भी फील्ड पर उतर गए हैं। कलेक्टर गौरव सिंह के इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस महाभियान में पेड़ों को प्राकृतिक वातावरण देने की पहल की सराहना की है।

जिले में पेड़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने का अवसर देने के लिए शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ ने अब महाभियान का रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम परिसर में इस अभियान में शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। इस महाभियान में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, लखनलाल देवांगन, राज्यसभा सांसद श्रीमति लक्ष्मी वर्मा, भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह तथा विधायक पुरंदर मिश्रा भी शामिल हुए।

आज प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत जिलेभर में महाभियान चलाकर पेड़ों के आसपास लगे अनावश्यक कंक्रीट घेराव और ट्रीगार्ड की जालियां हटाई गईं। इस पहल का उद्देश्य पेड़ों की जड़ों तक बारिश का पानी, हवा और आवश्यक पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से पहुंचाना है, ताकि वे स्वस्थ और बेहतर तरीके से विकसित हो सकें। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि पौधों के चारों ओर की जमीन को अनावश्यक रूप से कंक्रीट से ढंकने से उनकी प्राकृतिक वृद्धि प्रभावित होती है।

कंक्रीट हटने से बारिश का पानी जमीन में आसानी से पहुंच सकेगा और पेड़ों की जड़ों को प्राकृतिक रूप से पोषण मिलेगा। कलेक्टर डॉ.सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि घर, दुकान या संस्थान के सामने लगे पेड़ों के आसपास यदि कंक्रीट घेराव किया गया है तो उसे हटाकर पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी लें। अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने वाले नागरिकों को ‘पर्यावरण मित्र’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

महाभियान के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त  संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और डीएफओ पंकज राजपूत सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी और प्रशासनिक अमला अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। टीमों ने ऑक्सीजोन, सिविल लाइंस, मरीन ड्राइव और डीडी नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पेड़ों के आसपास से कंक्रीट और जालियां हटाकर सैकड़ों पेड़ों को नया जीवन दिया।

गौरतलब है कि राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्टर डॉ. सिंह को जिले में पेड़ों को जाली और कंक्रीट के घेरे से मुक्त कर प्राकृतिक रूप से विकसित होने का अवसर देने के लिए प्रेरित किया था।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व,‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान के साथ…

Continue reading
Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, कवर्धा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में  128 का तबादला…देखिये सूची

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश