Beware Of The Cunning Thief : काली पल्सर बाइक और ब्लैक ड्रेस पहने सर्द अंधेरी रात में बेख़ौफ़ निकलता है एक चोर

 राजधानी रायपुर पुलिस के दो थानों को 8 दिनों से दे रहा है चुनौती

शहर सत्ता/रायपुर। Beware Of The Cunning Thief : स्लिम-ट्रिम बॉडी, महंगी काली पल्सर 220 बाइक और एक्सपेंसिव ड्रेसिंग सेंस में राजधानी के पॉश इलाकों में सर्द अंधेरी रात में बेख़ौफ़ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक शख्स रायपुर पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। सुने घरों की दिन में रैकी कर रात को उस घर का सब कुछ समेट ले जाने वाला यह चोर तेलीबांधा और राजेंद्र नगर पुलिस थाना स्टाफ से ज्यादा तेज है। बीते 8 दिनों में एक महिला और रायपुर पुलिस में यातायात आरक्षक के घर से लाखों रूपये की चोरी को अंजाम दे चूका है।

चौंकाने वाली बात यह कि कानून के रखवाले आरक्षक सनत कुमार भारती के घर से करीब 7 से 8 लाख रूपये की कैश, जुलरी में कथित चोर ने 7 दिन पहले ही हाथ साफ किया है। राजेंद्र नगर थाना में मामला भी दर्ज है और CCTV फुटेज भी। वैसे भी वर्तमान में पुलिसिंग अब CCTV कैमरों के ही भरोसे है। बावजूद सारे फुटेज के अब तक चोर तो दूर पुलिस को उसकी बाइक, उसका सुराग तक पता नहीं चला है।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी का यूं आधी रात पूरी तरह से लैस होकर बेख़ौफ़ किसी कॉलोनी में सुने मकान की रैकी कर वारदात करने के तरीके से लगता है कि वह लोकल ही है। सूत्रों के मुताबिक कथित चोर ने ट्रैफिक सिपाही के घर चोरी करने से पूर्व आसपास ही एक महिला के घर भी धावा बोला था और महज 20 की ही चोरी किया था। इस बार आरक्षक के घर उसने लंबा हाथ मारा है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?