Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन और हिड़मा, देवा, दामोदर, आजाद जैसे बड़े कैडर्स का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराया जाएगा

शहर सत्ता/रायपुर/जगदलपुर। (Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta)नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ के नाम से चर्चित और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप समेत सैकड़ों स्थानीय लोग और पुलिस जवान इस तिरंगा यात्रा में शामिल हैं। यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन और हिड़मा, देवा, दामोदर, आजाद जैसे बड़े कैडर्स का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था।

यहीं नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री थी और इसी इलाके से नक्सली संगठन, मिलिट्री गतिविधियां संचालित होती थीं। सालभर पहले फोर्स ने देश का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन लॉन्च कर कर्रेगुट्टा पहाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था। ऑपरेशन के दौरान 31 नक्सली मारे गए और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। इस इलाके में नक्सलियों ने हजारों IED भी लगा रखे थे। अब पहाड़ी पर पूरी तरह से फोर्स का कब्जा है। ऐसे में पहली बार कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा का ये है रुट

तीसरे दिन तिरंगा यात्रा बीजापुर पहुंची। यहां से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। कभी माओवादियों का गढ़ मानी जाने वाली इस पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन किया जाएगा। कुर्रेगुट्टा को तिरंगा यात्रा का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। जिस इलाके की पहचान कभी नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्र के रूप में होती थी, उसी पहाड़ी पर तिरंगा फहराना यात्रा के संदेश को और मजबूत करेगा। दूसरे दिन तिरंगा यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होकर कुआकोंडा, भूसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए बीजापुर पहुंची। इस रूट में बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे नक्सल प्रभावित रहे इलाके भी शामिल हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

2250 से ज्यादा कड़े, 30 से ज्यादा चाकू व कैंची जब्त, झांकी देखने उमड़ी 5 लाख लोगों की भीड़, 2 हजार पुलिस थी तैनात शहर सत्ता/रायपुर। (changed The Trend of…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित शहर सत्ता/रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

National Conference of Agriculture Ministers 2026 : केंद्र से कृषि विकास के लिए राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात

National Conference of Agriculture Ministers 2026 : केंद्र से कृषि विकास के लिए राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात

CM held a review meeting : हादसे रोकने ब्लैक स्पॉट और इलाज का सिस्टम होगा दुरुस्त

CM held a review meeting : हादसे रोकने ब्लैक स्पॉट और इलाज का सिस्टम होगा दुरुस्त

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’