Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

शिक्षण उत्सव 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह संकुल स्कूल शिक्षक एवं बीईओ को किया गया सम्मानित, वीबी जीरामजी से स्कूलों में बनाए जाएंगे अतिरिक्त कक्ष एवं गर्ल्स टॉयलेट, केपीआई से होगा शिक्षकों का मूल्यांकन

शहर सत्ता/रायपुर। (Teaching Festival 2026 Program)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह समग्र शिक्षा अभियान और आचार्य विनोबा भावे फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिक्षण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि “जिस दिन शिक्षक अपने अंदर छिपे गुरु भाव को जागृत कर ले, उस दिन शिक्षा की तस्वीर बदल सकती है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पढ़े रायपुर बढ़े रायपुर लिखे रायपुर के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले संकुल, विकासखण्ड, स्कूल और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है शिक्षक अपने स्कूलों में ऐसा कार्य करें कि उनके नाम और काम से पूरा स्कूल जाना जाए। उनके शिक्षण कार्य और उनके मार्गदर्शन पर बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने प्रोजेक्ट पढ़े रायपुर बढ़े रायपुर लिखे रायपुर और प्रोजेक्ट उत्कर्ष की सराहना करते हुए कहा कि अब जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों का मूल्यांकन केपीआई (Key Performance Indicator) के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही एक अतिरिक्त पैरामीटर ‘पब्लिक ओपीनियन’ भी रखा जाएगा, जिसके तहत जिस क्षेत्र में स्कूल है वहां के नागरिकों से भी फीडबैक लिया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इंग्लिश में केवल टीचर एक शब्द है, लेकिन हिन्दी में इसी शब्द के चार अलग शब्द है। जिसमें पहला शब्द अध्यापक जो केवल अध्यापन कराता है। दूसरा शब्द है शिक्षक जो अध्यापन के साथ-साथ शिक्षा भी देता है। तीसरा शब्द है आचार्य, जो पढ़ाता भी है शिक्षा भी देता है और आचरण पर भी नजर बनाए रखता है और चौथा शब्द है गुरू जो उसकी सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर काम करता है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए जल संरक्षण, कृषि, आजीविका, ग्रामीण अधोसंरचना और सामुदायिक परिसंपत्तियों के विकास को प्राथमिकता दें शहर सत्ता/रायपुर। (Developed Chhattisgarh)मुख्यमंत्री…

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

SIB अफसरों और SB/MT पुल के अधिकारीयों की असंवेदनशीलता से पुलिस वाहन चालकों में रोष, दुर्व्यवहार अभद्र गालियां दे रहे DSP, RI और MTO की शिकायतों का अंबार शहर सत्ता/रायपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

Developed Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदर्श गांवों की पहचान के दिए निर्देश

Parliamentary Party Meeting in Delhi : पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

Parliamentary Party Meeting in Delhi : पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

Teaching Festival 2026 Program : रायपुर कलेक्टर ने कहा; शिक्षक के अंदर का गुरुभाव जागे तो बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

Chhattisgarh Police : SB/MT पुल में गृहमंत्री के घायल वाहन चालक को तालिबानी फरमान

Chhattisgarh State Sahu Sangh : साहू संघ की “समाज से परिवार तक” कार्यशाला आयोजित

Chhattisgarh State Sahu Sangh : साहू संघ की “समाज से परिवार तक” कार्यशाला आयोजित

Shaharsatta (27 July to 02 Aug 2026)

Shaharsatta (27 July to 02 Aug 2026)