Farming Begins in Chhattisgarh : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की और कृषि कार्यों में शामिल हुए

मंत्री ने कहा; खेती-किसानी हमारे जीवन का आधार, कृषि परंपरा और ग्रामीण संस्कृति के प्रति आत्मीय जुड़ाव

शहर सत्ता/रायपुर। (Farming Begins in Chhattisgarh)प्रदेश में मानसून की अच्छी वर्षा के साथ खेती-किसानी का कार्य गति पकड़ चुका है। इसी क्रम में दुर्ग शहर विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शुक्रवार को अपने गृहग्राम अहिवारा के समीप स्थित माटरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर कृषि कार्यों में सहभागिता निभाई। मंत्री श्री यादव ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई से पूर्व खेत की मताई की तथा लगभग दो एकड़ भूमि को रोपाई के लिए तैयार कराया। इस दौरान उन्होंने खेत का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता एवं खेती की तैयारियों की जानकारी ली तथा किसानों को समय पर निंदाई-गुड़ाई सहित आवश्यक कृषि कार्य करने की सलाह दी। इसके पश्चात उन्होंने धान रोपाई कार्य का शुभारंभ कराया।

खेती-किसानी हमारे जीवन का आधार

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए, उसे अपनी माटी, संस्कृति और मूल कार्य से जुड़ाव कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं किसान परिवार से हूं। खेती-किसानी हमारे जीवन का आधार है। समय मिलने पर आज भी खेत में जाकर खेती के कार्यों में भाग लेता हूं।” उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

कृषि परंपरा और ग्रामीण संस्कृति के प्रति आत्मीय जुड़ाव

मंत्री बनने के बाद भी श्री यादव अपनी खेती की स्वयं देखरेख करते हैं तथा प्रतिवर्ष कृषि कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनका मानना है कि किसानों की मेहनत, चुनौतियों और आवश्यकताओं को समझने के लिए खेत से निरंतर जुड़े रहना आवश्यक है। किसान परिवार से होने के कारण वे किसानों की समस्याओं एवं जरूरतों को बेहतर ढंग से समझते हैं। खेत में किसानों के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और ग्रामीण संस्कृति के प्रति उनके आत्मीय जुड़ाव का सशक्त उदाहरण है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

BJP-Congress Uproar in Chhattisgarh : राजीव भवन में पथराव के दोषी BJP पर भी होगी FIR

आश्वासन के 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना:, बैज बोले- एक हफ्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर होगी FIR, पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया शहर सत्ता/रायपुर। (BJP-Congress Uproar in…

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का दौरा शहर सत्ता/रायपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Farming Begins in Chhattisgarh : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की और कृषि कार्यों में शामिल हुए

Farming Begins in Chhattisgarh : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की और कृषि कार्यों में शामिल हुए

BJP-Congress Uproar in Chhattisgarh : राजीव भवन में पथराव के दोषी BJP पर भी होगी FIR

BJP-Congress Uproar in Chhattisgarh : राजीव भवन में पथराव के दोषी BJP पर भी होगी  FIR

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू