CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament : जंतर-मंतर पर वांगचुक समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament)पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। समझा जा रहा है कि इनमे वांगचुक समर्थक भी थे। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी 28 जून से उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन – जहां जल गिरे, वहीं सहेजें’ के संदेश को छत्तीसगढ़ ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप धरातल पर उतारा गया शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Number…

Continue reading
Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को वायुसेना की सेवा से पृथक हुए, 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Group…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां