CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament : जंतर-मंतर पर वांगचुक समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

कई लोगों के सिर फूटे, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament)पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। समझा जा रहा है कि इनमे वांगचुक समर्थक भी थे। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी 28 जून से उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Monsoon Session of Parliament : मानसून सत्र के दूसरे दिन आज भी हंगामे के आसार

कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी थी आज भी विपक्ष करेगा हंगामा शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Monsoon Session of Parliament)संसद के मानसून सत्र…

Sonam Wangchuk : समर्थन में राजधानी रायपुर में युवाओं ने किया प्रदर्शन

बारिश के बीच 500 से अधिक लोग सड़क पर उतरे, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा शहर सत्ता/रायपुर। (Sonam Wangchuk)सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रायपुर में बारिश के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Author K.D.P. Rao : विमानन का भू-अर्थशास्त्र और भारत

Author K.D.P. Rao : विमानन का भू-अर्थशास्त्र और भारत

Monsoon Session of Parliament : मानसून सत्र के दूसरे दिन आज भी हंगामे के आसार

Monsoon Session of Parliament : मानसून सत्र के दूसरे दिन आज भी हंगामे के आसार

CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament : जंतर-मंतर पर वांगचुक समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

CJP’s March From Jantar Mantar To Parliament : जंतर-मंतर पर वांगचुक समर्थक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Weekly Column : खुरचन; स्मार्ट मीटरः बिजली आई, अंधेरा लाई…!

Weekly Column : खुरचन; स्मार्ट मीटरः बिजली आई, अंधेरा लाई…!

Photo caption Pradeep Dadsena : ये दुनिया; ये महफ़िल मेरे काम की नहीं…

Photo caption Pradeep Dadsena : ये दुनिया; ये महफ़िल मेरे काम की नहीं…

Shaharsatta (20 July to 26 July 2026)

Shaharsatta (20 July to 26 July 2026)