Chhattisgarh News : रक्षाबंधन पर अनोखी बीज राखियां बिखेरेंगी हरियाली का संदेश

भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार की थीम पर बिहान की अभिनव पहल, स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh News )रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपनी रक्षा का वचन देना और मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली पौधे वाली राखियों का इस्तेमाल पर्यावरण को हरा-भरा रखने में मदद करता है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियां इस बार रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की एक अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से जिले भर में पर्यावरण-अनुकूल बीज राखियां तैयार की जा रही हैं।

फेंकने पर अंकुरित होंगे देसी बीज

इन राखियों की सबसे विशेष बात यह है कि इन्हें धान, मक्का, भुट्टा, सेमी, करेला और बरबटी जैसे विभिन्न देसी बीजों से बेहद आकर्षक ढंग से बनाया जा रहा है। यदि त्योहार के बाद यह राखी मिट्टी में मिल जाती है या बाहर फेंक दी जाती है, तो इसमें लगे बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेंगे। इससे भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

गांव-गांव में दिख रहा उत्साह

जिले के सभी सातों विकासखंडों में इस अभियान को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। धरमजयगढ़ के ग्राम दुलियामुड़ा-कोयलार में कृष्णा स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिला कविता राठिया ने आकर्षक बीज राखियां तैयार कर मिसाल पेश की है। रायगढ़ के बैसपाली, जुनवानी, लोइंग, गोपालपुर, संबलपुरी, लैलूंगा, तमनार के लिबरा गांव (जननी समूह), घरघोड़ा के बड़ेगुमड़ा (गायत्री समूह) और पुसौर के पुटकापुरी क्लस्टर सहित जिले भर की कृषि सखियां और महिलाएं इस कार्य में जुटी हुई हैं।

सातों विकासखंडों से चुनी जाएगी सर्वश्रेष्ठ बीज राखी

रायगढ़ जिले के सभी सातों विकासखंडों में इस रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कल यानी 20 जुलाई को जिले के सभी सात विकासखंडों से एक-एक सर्वश्रेष्ठ बीज राखी का चयन किया जाएगा। चयन का आधार राखी की आकर्षक डिज़ाइन, देसी बीजों का उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जैसी खूबियों को बनाया जाएगा।

जिले के शीर्ष अधिकारियों को राखी बांधेंगी विजेता दीदियां

प्रतियोगिता में चुनी जाने वाली सातों विकासखंडों की विजेता दीदियों को 27 जुलाई को एक विशेष गरिमामय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ये दीदियां स्वयं कलेक्टर सहित जिले के शीर्ष अधिकारियों को अपने हाथों से बनाई हुई बीज राखी बांधेंगी। बिहान की दीदियों द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब केवल एक प्रतियोगिता न रहकर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक बड़ा जनआंदोलन बनता जा रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर