Raipur Press Club Chhattisgarh : स्वदेश ज्योति के मैनेजिंग एडिटर अक्षत शर्मा का प्रेस क्लब में आत्मीय स्वागत

संवाद कार्यक्रम के दौरान अक्षत शर्मा ने वर्तमान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रयोग और उसके प्रभावों पर अपने विचार रखे

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Press Club Chhattisgarh)रायपुर प्रेस क्लब में स्वदेश ज्योति के मैनेजिंग एडिटर श्री अक्षत शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने उन्हें प्रेस क्लब का पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्वदेश में अलग-अलग समय पर कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों ने अक्षत शर्मा की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने स्वदेश में उनके साथ काम करने के दौरान की यादों को साझा किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा।

संवाद कार्यक्रम के दौरान अक्षत शर्मा ने वर्तमान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रयोग और उसके प्रभावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई पत्रकारिता के लिए एक उपयोगी तकनीक साबित हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही इसके दुरुपयोग और पत्रकारों की रचनात्मकता व बौद्धिक क्षमता पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग पत्रकारिता को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, न कि पत्रकारों की सोच और विश्लेषण क्षमता का विकल्प बनने के लिए। पत्रकारिता में मानवीय संवेदनाओं, तथ्यों की पड़ताल और निष्पक्ष दृष्टिकोण का महत्व हमेशा बना रहेगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा समाधान भी है और उतनी ही बड़ी चुनौती भी। उन्होंने कहा कि एआई जहां पत्रकारों के कार्य को अधिक तेज, प्रभावी और शोधपरक बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर यह पत्रकारों के पारंपरिक कार्य और रोजगार के स्वरूप में तकनीकी हस्तक्षेप के कारण नई चुनौतियां भी पैदा कर रहा है। इसलिए पत्रकारों को तकनीक के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखते हुए अपनी मौलिकता और विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी।

कार्यक्रम का संचालन संवादात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें पत्रकारों ने पत्रकारिता के भविष्य, तकनीक और मीडिया की बदलती भूमिका पर खुलकर विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, नरेंद्र बंगाले , चंद्रकांत दौंड, प्रहलाद दमाहे, प्रत्यूष शर्मा, जावेद खान, रमेश पाण्डेय पंकज चौहान, विनय घाटगे, विजय मिश्रा ,मनोज देवांगन, लवकुश शुक्ला , हेमन्त डोंगरे, आशीष झा, देवेंद्र सिन्हा, लवलेश द्विवेदी विक्रम साहू ,सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Posts

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

DPO से लेकर उप संचालक तक बदले गए शहर सत्ता/रायपुर। (Transfer News Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक समेत जिला महिला…

Continue reading
Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

बाल गृहों की पहचान बदलने की पहल, 21 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट, सरकारी और औपचारिक नाम से अपनत्व वाले नामों पर विचार, स्थानीय नामों के लिए आयोग की पहल शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत