नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, जेल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा अवैध शिकार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कवर्धा परियोजना मंडल ने नर चीतल के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध कार्रवाई
वन विकास निगम के बोड़ला परियोजना परिक्षेत्र के भलपहरी बीट स्थित जंगल में शिकारियों ने जाल बिछाकर लगभग तीन वर्ष के नर चीतल का शिकार किया। इसके बाद उसके मांस को पकाकर आपस में बांटने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर वन विकास निगम की टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी और सभी सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिकार में प्रयुक्त सामग्री और चीतल का मांस जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, नायलॉन की रस्सी, तीन कुल्हाड़ियां, स्टील के तार एवं लकड़ी से बने फंदे तथा खून से सना थैला बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सघन निगरानी और गश्त से मिल रही सफलता
वन विभाग और वन विकास निगम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा विशेष निगरानी अभियान चलाने के कारण वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अवैध शिकार करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण के लिए सरकार की स्पष्ट नीति
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग आधुनिक निगरानी व्यवस्था, नियमित गश्त और प्रभावी सूचना तंत्र के माध्यम से वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि वन्यजीवों का अवैध शिकार करने या प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन मंत्री कश्यप ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। यदि कहीं भी अवैध शिकार या वन अपराध की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर प्रदेश की समृद्ध वन्यजीव संपदा और जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

  • SUKANT RAJPUT

    जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

    Related Posts

    Raipur Collector Gaurav Singh said : लोकसेवा गारंटी का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना

    बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर और एडीएम उमाशंकर बंदे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector…

    Capital Journalists’ Housing Society Dissolved : पत्रकार कॉलोनी मीडिया सिटी में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू

    जमीन आवंटन से लेकर गलत तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगने के बाद उपायुक्त सहकारिता एवं उप-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं जिला रायपुर की पूर्णिमा सिंह ने किया प्राधिकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    Raipur Collector Gaurav Singh said : लोकसेवा गारंटी का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना

    Raipur Collector Gaurav Singh said : लोकसेवा गारंटी का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना

    ‘Khabo-Bane Rahibo 2.0’ campaign in Chhattisgarh : मिठाइयां, पनीर और बेसन के पकवानों के लिए गए नमूने

    ‘Khabo-Bane Rahibo 2.0’ campaign in Chhattisgarh : मिठाइयां, पनीर और बेसन के पकवानों के लिए गए नमूने

    Capital Journalists’ Housing Society Dissolved : पत्रकार कॉलोनी मीडिया सिटी में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू

    Capital Journalists’ Housing Society Dissolved : पत्रकार कॉलोनी मीडिया सिटी में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू

    accidents on Ring Road-3 : अब तक 28 गायों की मौत, स्पीड लिमिट और पशु रेस्क्यू वाहन की मांग

    accidents on Ring Road-3 : अब तक 28 गायों की मौत, स्पीड लिमिट और पशु रेस्क्यू वाहन की मांग

    BJP IT Cell In-charge : आखिरकार 11 साल बाद मालवीय से क्यों छीन ली गई BJP की डिजिटल कमान

    BJP IT Cell In-charge : आखिरकार 11 साल बाद मालवीय से क्यों छीन ली गई BJP की डिजिटल कमान

    Proposed Six-Lane Corridor Expressway : भोपाल से रायपुर तक बनेगा नया कॉरिडोर, कम होगा सफर का समय

    Proposed Six-Lane Corridor Expressway : भोपाल से रायपुर तक बनेगा नया कॉरिडोर, कम होगा सफर का समय