छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में पदस्थ चीफ मॉर्शल सुशांत गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक समेत कई दिग्गजों के रह चुके हैं OSD
शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Marshal Sushant Roy Appointed OSD)राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में पदस्थ चीफ मॉर्शल सुशांत रॉय को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केबिनेट के अधिकांश नए मंत्रियों में से गुरु खुशवंत साहेब को शासन ने सबसे अनुभवी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आवंटित किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में पदस्थ चीफ मॉर्शल सुशांत रॉय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक समेत कई दिग्गज भाजपा नेता और मंत्री के निज सहायक से लेकर OSD रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी वे अपने अनुभव और कर्तव्यनिष्ठता से सहायक मार्शल से चीफ मॉर्शल तक पहुंचे हैं। सुशांत प्रशासकीय अनुभवों के साथ एक युवा और ऊर्जावान अधिकारी भी हैं।
जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।