79th Anniversary 0f Independence : राजीव भवन में बैज ने फहराया तिरंगा, कांग्रेस ने किया महापुरुषों को याद

PCC चीफ ने साय सरकार को घेरा; बोले पिछले पौने दो साल से प्रदेश में एक ऐसी सरकार पदस्थ है जिसे जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं

शहर सत्ता/रायपुर। (79th Anniversary 0f Independence)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया और कांग्रेसजनों को संबोधित भी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें। आजादी के वर्षगांठ के इस अवसर पर लहरा रहा यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक तो है ही साथ ही यह हमें याद दिलाता है आजादी की लड़ाई के उन संघर्षों को जिसमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। यह याद दिलाता है आजादी की लड़ाई के हमारे नायकों के त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्षों को।

भारत की आजादी की लड़ाई का लक्ष्य भले ही सशस्त्र संग्राम(79th Anniversary 0f Independence)से नहीं मिला लेकिन शहीद मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई से लेकर शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, वीरनारायण सिंह जैसे महान नायकों के बलिदान ने आजादी की लड़ाई के लक्ष्य को पाने के जब्बे को मजबूत किया। महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, गोपालकृष्ण गोखले, पं. मोतीलाल नेहरू, देशबंधु चितरंजन दास, बाबू राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरोजनी नायडू, आचार्य कृपलानी, लालबहादुर शास्त्री, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे अनगिनत महापुरूषों ने आजादी की प्राप्ति के लिए अनेक जतन किया तथा वे हमारी आजादी की लड़ाई के ध्वज वाहक बने।

पीसीसी चीफ ने साय सरकार को घेरा

पिछले पौने दो साल से प्रदेश में एक ऐसी सरकार पदस्थ है जिसे जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, जनता पर अत्याचार सरकार की पहचान बन गयी है। पौने दो साल के अल्प समय में ही कोई सरकार इतनी अलोकप्रिय हो सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है, राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी। महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। चाकूबाजी, हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी की घटनाओं से राज्य का आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। बलौदाबाजार, कवर्धा के लोहारीडीह, बलरामपुर की घटनाओं से साबित हुआ कि प्रदेश में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गयी है। सरकार किसानों को खाद, बीज नहीं दे पाई, परीक्षाओं में नकल और धांधली से युवा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है, अनियमित कर्मचारी, आंगनबाड़ी, मितानिनें, कर्मचारी वर्ग, शिक्षक सभी सरकार से नाराज है। युक्तियुक्तकरण नासूर बन गया, 10463 स्कूल बंद कर दिये गये।

बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर आम आदमी को महंगी बिजली दे रही सरकार, गोठान बंद होने से मवेशी सड़कों पर मर रहे है। जीएसटी की जबरिया वसूली, छोटे प्लाटो की रिजस्ट्री बंद करने से आम आदमी परेशान है। सड़कें गड्डों का जाल बन गयी है। जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा को निजी उद्योगपतियों पर लुटाया जा रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा