Natural Gas Pipeline Project : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों को मिलेगा परियोजना का लाभ

0 उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से की मुलाकात, नागपुर से झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइप लाइन पर चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। (Natural Gas Pipeline Project)छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का आग्रह किया है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए। बता दें कि नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम की पूर्णता के बाद इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों को मिलेगा।

भारत मंडपम, नई दिल्ली में राज्यों के उद्योग मंत्रियों के साथ ऊर्जा वार्ता बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में भविष्य की संभावनाओं, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

सीबीजी प्लांट और एलएनजी प्लांट पर विस्तृत चर्चा

(Natural Gas Pipeline Project)छत्तीसगढ़ में उच्च प्राथमिकता वाले प्रकरणों में बस्तर में सीबीजी प्लांट और एलएनजी प्लांट की स्थापना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2022-23 में सीबीजी प्लांट की स्थापना के लिए 15-20 एकड़ जमीन की मांग क्रेडा द्वारा की गई थी, भूमि आबंटन प्रक्रियाधीन है। इसी तरह जगदलपुर से नगरनार रोड में एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए बस्तर कलेक्टर द्वारा वर्ष 2022-23 में ढाई एकड़ जमीन आबंटित की जा चुकी है। यहां एलएनजी संयंत्र जल्द स्थापित होगा।

दो गैस पाइप लाइन योजना से इन जिलों को लाभ

नागपुर से झारसुगुड़ा (Natural Gas Pipeline Project)नेचुरल गैस पाइप लाइन की लंबाई 692 किलोमीटर है, जिसमें 690 किलोमीटर पाईप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। शेष दो किलोमीटर पाइप लाईन का कार्य पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों जैसे- रायपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और राजनांदगांव में सिटी गैस नेटवर्क की स्थापना से उपभोक्ताओं को आसानी होगी। घर-घर तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। विशाखापट्टनम से रायपुर पाइपलाइन प्रोजेक्ट, जो हाल ही में शुरू हुआ है।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा