Karni Sena Virendra Singh Tomar : जेल जायेंगे, तड़ीपार भी होंगे वीरेंद्र उर्फ़ रूबी और रोहित सिंह तोमर

0 अंडा ठेला से फल की दुकान फिर सूदखोरी से लेकर संगठित अपराध तक का सफर तय करने वाले तोमर बंधुओं की पुलिस उधेड़ रही जरायम की परतें

शहर सत्ता/रायपुर। (Karni Sena Virendra Singh Tomar)हमेशा की तरह इस बार भी रायपुर पुलिस के चंगुल से फरार होने वाले करणी सेना के प्रदेश प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर, भाई रोहित सिंह तोमर और इनके संगठित अपराध में सहयोगी रहे करीबियों की फेहरिस्त बन गई है। फ़िलहाल फरार चल रहे सूदखोर तोमर बंधुओं की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार होते ही जेल भी जायेंगे और इनके तड़ीपार किये जाने की भी तैयारी है। हालांकि बीते दो दशक पहले से खौफनाक तरीके से जुर्म कर रहे दोनों भाइयों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्यों मुर्रवत बार्ट रहा था यह पड़ताल का विषय है।

(Karni Sena Virendra Singh Tomar)सख्ती, कार्रवाई और घर में पुलिस दबिश के बाद इनके सताए लोगों में कर्जदार, मजबूर और जरूरतमंद दोस्त तक शामिल हैं। जिन्हें दोनों भाइयों ने ब्याज पर मामूली रकम दिए और चक्रवृद्धि पर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर सड़क पर ला खड़ा किया। दो दिन पूर्व एक नए मामले का खुलासा इनके दोस्त ने दर्ज करवाया है जिसने इन लोगों से 10 लाख रुपए उधार लिए और इन्हें 1.20 करोड़ रूपये चुकाना पड़ा। अपने ही कर्जदार दोस्त को इतना सताया कि उसे प्रॉपर्टी बेच शहर छोड़ना पड़ा।

सूदखोरी के नाम पर जबरदस्ती वसूली करने वाले(Karni Sena Virendra Singh Tomar)वीरेंद्र और रोहित तोमर पर पुरानी बस्ती थाने में शुक्रवार को वसूली व संगठित अपराध का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। ये रिपोर्ट रोहित तोमर के कारोबारी दोस्त करण सोनी ने दर्ज कराई है। बताते हैं कि 35 लाख बकाया बता धमका रहे थे, 4 ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर लेते थे।

कैश, गन और गोल्ड के साथ मिले रजिस्ट्री पेपर

एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि सूदखोरी का बड़ा सिंडीकेट उजागर हुआ है, जिसमें तोमर भाइयों के अलावा परिवार के लोग तथा महिलाओं की संलिप्तता भी पाई गई है। भाठागांव में बुधवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रूबी तोमर और रोहित तोमर के मकान की सर्चिंग में पुलिस को 36 लाख रुपए कैश, पौन किलो गोल्ड, दो पिस्टल और तलवारों के अलावा जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच में सूदखोरी और ब्याज वसूलने के लिए उधार लेने वालों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने तक के सबूत मिलने से पुलिस चौंक गई है।

भगोड़े बंधुओं की फार्चुनर कार भनपुरी के पास मिली

पुलिस भगोड़े तोमर बंधुओं रोहित और वीरेंद्र उर्फ रुबी तोमर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों प्रदेश के बाहर भाग निकले हैं। उनकी बाहरी कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। खोजबीन के दौरान शुक्रवार की रात उनकी फार्चुनर कार भनपुरी के पास लावारिस हालत में मिली है। पुलिस अब इस इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है। ताकि फरार तोमर बंधुओं के बारे में क्लू जुटाया जा सके।

0 वीरेंद्र सिंह उर्फ़ रूबी और छोटा भाई रोहित तोमर, भतीजा दिव्यांश तोमर के अलावा घर की दो महिला सदस्यों भावना और शुभ्रा तोमर भी पुलिस जांच में नामजद हैं। इनके अलावा एक सहयोगी योगेश समेत तीन अन्य करीबी भी हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का दौरा शहर सत्ता/रायपुर।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा