Chhattisgarh Liquor Scam : रायपुर-अंबिकापुर और जगदलपुर समेत 5 शहरों में 15 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड

दंतेवाड़ा में कांग्रेस शासनकाल में रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी कांग्रेस नेता के घर छापा, कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म धजाराम-विनोद कुमार के संचालकों के ठिकानों पर रेड

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में ACB-EOW की टीम ने 15 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। शराब घोटाला केस में ACB-EOW की जांच की जा रही है। दंतेवाड़ा में कांग्रेस शासनकाल में रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी कांग्रेस नेता के घर छापा पड़ने की खबर है। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी रायपुर-अंबिकापुर और जगदलपुर समेत 5 शहरों में दबिश दी है।

 

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर ACB-EOW ने दबिश दी है। सुकमा जिले में 4 स्थानों पर छापेमारी हुई है। इसमें जिला मुख्यालय के 3 और तोंगपाल के 1 स्थान पर कार्रवाई जारी है। दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर ACB-EOW ने दबिश दी है। अंबिकापुर में भी कार्रवाई की गई है। यहां ACB-EOW की टीम ने कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म धजाराम-विनोद कुमार के संचालकों के ठिकानों पर छापा मारा है।

IT और ED के बाद अग्रवाल के घर EOW/ACB रेड

फर्म धजाराम-विनोद कुमार का नाम पहले भी चर्चित डीएमएफ (DMF) घोटाले में आ चुका है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पहले भी ईडी (ED) और आयकर विभाग (IT) इन व्यापारियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। फर्म के संचालक मुकेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल हैं, जिनके घरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू हुई।

यह है घोटाला, पूरा मामला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!