Rahul Said On Pahalgam Attack : समय बर्बाद नहीं करें, नरेंद्र मोदी एक्शन लें….

0 सीजफायर तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी

शहर सत्ता/नई दिल्ली/रायपुर। Rahul Said On Pahalgam Attack : राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम हमले समेत अन्य मुद्दों पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने यह किया, वे जहां भी हैं, उन्हें भुगतना होगा। सरकार को विपक्ष का 100% समर्थन है। नरेंद्र मोदी को एक्शन लेना होगा और वह भी सख्त। सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।’

बता दें कि पहलगाम हमले को 8 दिन हो चुके हैं। इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कर दी हैं। पाकिस्तानी सेना ने इन पोस्ट से झंडे भी हटा लिए हैं। कठुआ के पर्गवाल इलाके में ये पोस्ट खाली की गई हैं। पाकिस्तानी सेना LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पहली बार इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सीजफायर तोड़ा।

भारत-पाकिस्तान सिमा तनाव पर आज के अपडेट

– भारत ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी।
– केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी को इसका चेयरमैन बनाया गया है।
– प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक हुई। CCS की यह दूसरी मीटिंग है, पहली मीटिंग पहलगाम अटैक के अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी।
– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या को फोन कर पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की।
– अमेरिकी विदेश मंत्री नटाली बेकर ने बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। यह मुलाकात – 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ तनाव कम करने के प्रयासों के तहत की गई।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक ली, 6 जिलों में रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण कार्य से जुड़ी समूह की दीदियों से जानीं समस्याएं, दिए अफसरों…

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

विधायक दीपेश साहू की शादी में अव्यवस्था पर भड़के डॉ. रमन सिंह, प्रशासन को लगाई फटकार शहर सत्ता/​बेमेतरा/रायपुर। (Chief Minister Girl Marriage Scheme)छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के भाजपा विधायक दीपेश साहू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)