Chhattisgarh 41 IAS Transfer List : 11 जिलों के बदले कलेक्टर, 41 IAS का ट्रांसफर

सचिव IAS सर्वेश्वर भूरे को जिला की कमान, ठेका विवाद पर हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh IAS Transfer List : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक शल्यक्रिया बड़े पैमाने पर किया है। प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ IAS अधिकारीयों के प्रभार और जिम्मेदारियों को बदलने का नया आदेश जारी किया है। शासनादेश पर छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं तो वहीँ कुल 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। इसमें सचिव प्रभार के अधिकारी को बतौर कलेक्टर बनाया गया है तो वहीँ कुछ कलेक्टरों को लापरवाही, उदासीनता के चलते डंप कर दिया गया है।

लिस्ट के मुताबिक कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है। देखिये किस IAS को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है…

इन IAS के कार्यों में बदलाव

0 चर्चा में रहने वाले अधिकारी जनक प्रसाद पाठक अब वन विभाग के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
0 डॉ प्रियंका शुक्ला राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक बनी हैं।
0 किरण कौशल को मार्कफेड और नान में प्रबंध संचालक बनाया गया है।
0 रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति का संचालक बनाया गया है।
0 विकास कार्यों की धीमी गति की वजह से मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव को भी हटाया गया है।


0 जांजगीर से हटाए गए कलेक्टर आकाश छिकारा को आवास पर्यावरण विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
0 बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
0 रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक पदस्थ।
0 सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
0 गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।


0 जन्मेजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
0 इंद्रजीत चंद्रवाल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’