Union Home Minister Amit Shah : रायपुर आते ही बीजेपी दिग्गजों में मुलाकात के लिए मची होड़

 मेफेयर रिसॉर्ट में बिताएंगे रात, शनिवार की सुबह बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल

शहर सत्ता/रायपुर। union home minister amit shah केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार की रात पहुंचते ही बीजेपी संगठन और विष्णुदेव साय मंत्री मंडल के दिग्गज भी कतारबद्ध दिखे। स्वागत करने दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा के साथ ही साथ सरकार के मंत्री और विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। हालांकि सियासी गलियारों में शाह से मिलने के लिए मुलाकाती नामजद हैं। लेकिन पार्टी नेताओं के जिन दिग्गजों के नाम उनसे मिलने वाली सूचि में नहीं थे वे नवा रायपुर से लेकर एयरपोर्ट और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के आसपास महंगी, लक्ज़री चमचमाती करों में अमित शाह से मिलने की जिगत लगते घूमते रहे।

बता दें कि अमित शाह पहुंचे रायपुर, नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे। विदित हो कि गृहमंत्री श्री शाह से लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन बता चुके हैं और सिर्फ एक साल ही बचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। शाह विशेष विमान से शुक्रवार शाम करीब 9.30 रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने उनका स्वागत किया।

होटल मेफेयर रिसॉर्ट में बिताएंगे रात

नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गया। उनके साथ कार में सीएम साय भी मौजूद थे। शाह शनिवार की सुबह बस्तर जाएंगे। यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

बस्तर की संस्कृति देखेंगे, जवानों से मिलेंगे

दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल से आयोजित बस्तर पंडुम का समापन अमित शाह करेंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह बस्तर के पकवान भी चखेंगे। पंचायत चुनाव में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच के बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

कलेक्टर नम्रता जैन कर रहीं मॉनिटरिंग, बस्तर संभाग में अपनी तरह की पहली पहल, संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य, भाटपाल के पूर्व सुरक्षा कैंप को बनाया गया जनजातीय विद्यार्थियों…

Continue reading
Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना