माओवाद के आतंक से मुक्त होने वाले पंचायत को एक करोड़ की निर्माण कार्य की तत्काल स्वीकृति मिलेगी : विजय शर्मा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम के जिला स्तरीय आयोजन के मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बस्तर की संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे महान है जिसे संजोए रखने संरक्षित एवं संवर्धित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से पूरे देश -दुनिया में बस्तर की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।

बस्तर पण्डुम का ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं देश-विदेश के लोग हमारी सभ्यता, संस्कृति और पांरपरिक विधाओं को देखने आएंगे ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा जिसमें बीजापुर के समस्त जनता को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

वहीं बीजापुर जैसे खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिले में लाल आतंक को जड़ से मिटाने अमन चैन और शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए कहा कि समूचे बस्तर को लाल आतंक से मुक्त होना चाहिए इस लाल आतंक ने किसी को कुछ नहीं दिया, अभी हर जिले के हर पंचायत से युवाओं को रायपुर घुमाने ले जाया गया। हर एक पंचायत के युवाओं से खड़े होकर बात करता हूं। मुझे आश्चर्य होता है और दुख है इस बात का कि बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे 25 वर्ष के हो गए हैं लेकिन कभी टीव्ही नहीं देखे हैं कोई जगदलपुर नहीं पहुंचा है कोई रायपुर नहीं पहंुचा है स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, मोबाईल टावर यह बुनियादि चीजें है इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए कोई इसे क्यो रोक कर रखेगा।

नक्सली जिनके खुद के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं गांव में छोटा सा स्कूल नहीं बनाने देते जिसके गांव के बच्चे पढ़ सके। सारे गांव के उन्नति और विकास को रोक कर रखा है। और इस बात का विश्वास रखे कि माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री का स्पष्ट कहना है कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलियों का समापन पूरे देश में होकर रहेगा।

जो भी पंचायत अपने पंचायत के भटके हुए जो भी लोग होंगे विभिन्न कारणों से संघटनों से जुड़े हुए उनका काम करते हैं। ऐसे सारे लोगो का कोई प्रकरण नही बनेगा और ग्राम पंचायत में प्रस्ताव करते है कि उनका गांव माओवाद और लाल आतंक से मुक्त हुआ तो उस पंचायत को तत्काल एक करोड़ का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। उस पंचायत में विद्युत, मोबाईल नेटवर्क तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस की बड़ी कार्यवाही चल रही है और उस पूरी कार्यवाही के बीच में सरकार की तरफ से सरकार एक गोली नही चलाना चाहती मुख्यधारा में आ जाएं मुख्यधारा में आने पर सभी सुविधाएं मिलेगी अगर किसी ने आतंक का रास्ता नहीं छोड़ा तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। देशद्रोह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने बस्तर की संस्कृति और उसकी मौलिकता को बचाए रखने जनजाति रीति-रिवाज, खान-पान, परंपरा, वेशभूषा को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी पी सुंदरराज, डी आईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, जी वेंकट, निवास मुदलियार, घासीराम नाग, संजय लुक्कड़ सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी