मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की हुई जीत,नगरीय निकायों में खिला “कमल”

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। निकायों के जनादेश से ये कहा जा सकता है कि मतदाताओं ने मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है। जबकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को सूबे में लगातार तीसरे चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। सूबे के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने गए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, 15 अस्पतालों का पंजीयन निरस्त, 28 को नोटिस ज़ारी

रायपुर में भाजपा के 15 साल के सूखे को ख़त्म करते हुए भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने प्रदेशभर के नगर निगमों में सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की। मिनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 1 लाख 53 हज़ार 290 मतों के बड़े अंतर से हराया है। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे को कुल 3 लाख 15 हज़ार 835 वोट मिले है। वहीं दीप्ती को 1 लाख 62 हज़ार 545 वोट ही मिल पाए।

रायगढ़ में चाय वाला “महापौर”

रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जानकी काटजू को करारी शिकश्त दी। जानकी पहले पार्षद और रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर भी थी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने उन्हें पटखनी दे दी। इधर अपनी जीत के बाद चौहान ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है।

राजनांदगांव में मधुसूदन का दबदबा

इधर राजनांदगांव में भाजपा के कर्मठ और अपने त्याग करने के लिए जाने जाने वाले मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को शिकस्त दी। मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 43 हज़ार 500 वोटों से हराया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को पटखनी दी है। इधर अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। वहीं चिरमिरी में भाजपा के रामनरेश राय ने पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी विनय जायसवाल को 4,000 वोटों से पराजित किया। दुर्ग में अलका बाघमार, धमतरी में जगदीश रामु रोहरा, कोरबा में संजू देवी राजपूत, बिलासपुर में पूजा विधानी ने शानदार जीत दर्ज़ की है।

ये है रायपुर के 70 वार्डों में विजयी पार्षद

1 वीर सावरकर नगर वार्ड

जीते…संदीप साहू, कांग्रेस प्रत्याशी

2 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड

जीते… भगतराम हरवंश, भाजपा प्रत्याशी

3 संत कबीर दास वार्ड

जीते…मनोहर मनहरे, भाजपा प्रत्याशी

4 यतीयतनलाल वार्ड

जीते…नंदकुमार साहू, भाजपा प्रत्याशी

5 बंजारी माता वार्ड

जीते…अंबिका साहू, भाजपा प्रत्याशी

6 वीरांगन अवंती बाई

जीते…खगपति सोनी, भाजपा प्रत्याशी

7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड

जीते…खेमकुमार सेन, भाजपा प्रत्याशी

8 महात्मा गांधी वार्ड

जीते… सावित्री धीवर निर्दलीय

9 प. मोतीलाल नेहरू वार्ड

जीते…गोपेश साहू, भाजपा प्रत्याशी

10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड

जीते…देवदत्त द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी

11 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड

जीते…मोहन साहू, भाजपा प्रत्याशी, जीते

12 कालीमाता वार्ड

जीते…साधना साहू, भाजपा प्रत्याशी

13 राजीव गांधी वार्ड

जीते…महेंद्र खोडियार, भाजपा प्रत्याशी

14 रमण मंदिर वार्ड

जीते…सूर्यकांत राठौर, भाजपा प्रत्याशी

15 कन्हैयालाल बाजारी वार्ड

जीते…राजेश देवांगन, भाजपा प्रत्याशी

16 वीर शिवाजी वार्ड

जीते…गज्जू साहू, भाजपा प्रत्याशी

17 ठक्कर बापा वार्ड वार्ड

जीते…प्रमिला साहू, भाजपा प्रत्याशी

18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड

जीते…सोहन साहू, भाजपा प्रत्याशी

19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

जीते…प्रीतम ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी

20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड

जीते…अमन ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी

21 शहीद भगतसिंह वार्ड

जीते…गायत्री चंद्राकर, भाजपा प्रत्याशी

22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड

जीते…मीना ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी

23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी

जीते…रोनीता प्रकाश जगत, कांग्रेस प्रत्याशी

24 सरदार वल्लभ भाई पटेल

जीते…दीप मणी राम साहू, कांग्रेस प्रत्याशी

25 संत रामदास वार्ड

जीते…भोला राम साहू, भाजपा प्रत्याशी

26 दानवीर भामाशाह वार्ड

जीते… रामहीन कुर्रे, भाजपा प्रत्याशी

27 इंदिरा गाँधी वार्ड

जीते…अवतार बागल, भाजपा प्रत्याशी

28 शहीद हेमू कालाणी वार्ड

जीते…कृतिका जैन, भाजपा प्रत्याशी

29 गुरु गोविन्द सिंह वार्ड

जीते…कैलाश बेहरा, भाजपा प्रत्याशी

30 शंकर नगर वार्ड

जीते…राजेश गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी

31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड

जीते…पुष्पा साहू, भाजपा प्रत्याशी

32 महर्षि वाल्मीकि वार्ड

जीते…प्रभा विश्वकर्मा, भाजपा प्रत्याशी

33 शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड

जीते…प्रदीप वर्मा, भाजपा प्रत्याशी

34 पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड

जीते… निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी

35 अब्दुल हमीद वार्ड

जीते…शेख मुसीर, कांग्रेस प्रत्याशी

36 तात्यापारा वार्ड

जीते…श्वेता विश्वकर्मा, भाजपा प्रत्याशी

37 शहीद चुनामणि नायक वार्ड

जीते…दीपक जायसवाल, भाजपा प्रत्याशी

38 स्वामी आत्मानंद वार्ड

जीते…आनंद अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी

39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड

जीते…सुमन पांडे, भाजपा प्रत्याशी

40 पं.दीनदयाल उपाध्याय

जीते…आशु चंद्रवंशी, भाजपा प्रत्याशी

41 पं. सुन्दर लाल शर्मा

जीते…सरिता दुबे, भाजपा प्रत्याशी

42 महंत लक्ष्मीनारायण दास

जीते…अंबर अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी

43 ब्राम्हणपारा वार्ड

जीते…अजय साहू, भाजपा प्रत्याशी

44 विवेकानंद सदर बाजार वार्ड

जीते…मुरली शर्मा, भाजपा प्रत्याशी

45 मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड

जीते…अरजुमन ढेबर, कांग्रेस प्रत्याशी

46 सिविल लाइन वार्ड

जीते…संजन हियाल, भाजपा प्रत्याशी

47 मदर टेरेसा वार्ड

जीते…संतोष साहू, भाजपा प्रत्याशी

48 गुरु घासीदास वार्ड

जीते…महेश ध्रुव, भाजपा प्रत्याशी

49 रानी दुर्गावती वार्ड

जीते…अनामिका सिंह, भाजपा प्रत्याशी

50 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड

जीते…गायत्री नौरंगे, भाजपा प्रत्याशी

51 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड

जीते…रेणु जयंत साहू, कांग्रेस प्रत्याशी

52 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड

जीते…विनय निर्मलकर, भाजपा प्रत्याशी

53 बाबू जगजीवन राम वार्ड

जीते…मनोज जांगड़े, भाजपा प्रत्याशी

54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड

जीते…सुषमा साहू, भाजपा प्रत्याशी

55 रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड

जीते…विनय प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी

56 लें. अरविंद दीक्षित वार्ड

जीते…सचिन मेघानी, भाजपा प्रत्याशी

57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड

जीते…अमर गिदवानी, भाजपा प्रत्याशी

एजाज ढेबर, कांग्रेस प्रत्याशी

58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड

जीते…स्वप्निल मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी

59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड

जीते…अंजलि गोलछा, भाजपा प्रत्याशी

60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड

जीते…रमेश सपहा, भाजपा प्रत्याशी

61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड

जीते…रवि सोनकर, भाजपा प्रत्याशी

62 शहीद राजीव पांडे वार्ड

जीते…बद्रीप्रसाद गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी

63 ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड

जीते…प्रमोद साहू, भाजपा प्रत्याशी

64 डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड

जीते…मनोज वर्मा, भाजपा प्रत्याशी

65 महामाया मंदिर वार्ड

जीते…जयश्री नायक, कांग्रेस प्रत्याशी

66 वामनराव लाखे वार्ड

जीते… कृष्णा सोनकर (बब्बी) निर्दलीय

67 भक्तमाता कर्मा वार्ड

जीते… ममता तिवारी, भाजपा प्रत्याशी

68 डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड

जीते… दुर्गा साहू, भाजपा प्रत्याशी

69 माधवराव सप्रे वार्ड

जीते… महेंद्र औसर, भाजपा प्रत्याशी

70 संत रविदास वार्ड

जीते… अर्जुन यादव, भाजपा प्रत्याशी

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी