Video : महाकुंभ में विष्णु सरकार, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष ने भी लगाए डुबकी…

शहर सत्ता / प्रयागराज। छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल, विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को प्रयागराज में आयोजित “महाकुंभ” (Mahakumbh 2025) पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर सूबे के तमाम विधायक, मंत्री, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के कई बाड़े नेता आज कुंभ में पवित्र स्नान किया।

ये भी पढ़े : रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का देवलोक गमन, अमित शाह, योगी, विष्णुदेव समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

सभी रायपुर से विशेष विमान के ज़रिए पहले प्रयागराज पहुंचे जहां उन्हें इलेक्ट्रिक बस से अरेल घाट पहुंचाया गया। अरेल घाट से मोटर बोट के जरिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत तमाम लोग त्रिवेणी संगम पहुंचे। यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और छत्तीसगढ़ व देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

सीएम विष्णुदेव ने स्नान के बाद कहा कि “आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है कि हम लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की पावन भूमि पर आए हैं और हमने आज यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। हमारे संगठन के सभी लोग यहां एक साथ आए हुए हैं।144 वर्षों के बाद महाकुंभ का ऐसा शुभ मुहूर्त आया है और हम सभी लोग डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बने हैं। हम इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को चुस्त-दुरुस्त तैयारियों और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा