रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का देवलोक गमन, अमित शाह, योगी, विष्णुदेव समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

शहर सत्ता / रायपुर। राम मंदिर अयोध्या में रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बुधवार को लखनऊ एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर देश के तमाम दिग्गजों ने अपनी शोक संवेदनाऐं व्यक्त की है।

ये भी पढ़े : रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती…कार से मिलिट्री यूनिफॉर्म में पहुंचे आरोपी

2 फरवरी को आचार्य सत्येंद्र दास को अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पहले ट्रामा सेंटर और फिर लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था और वह श्री राम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के देवलोक गमन पर अपनी सांवेदनाएँ व्यक्त की है। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा “श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन संत समाज और श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति है। राम भक्तों के बीच श्रद्धा और आस्था के प्रतीक रहे आचार्य जी का जीवन प्रभु की सेवा और भक्तों के मार्गदर्शन में सदैव समर्पित रहा। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति”

इधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं सामाजिक व आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि “श्री राम जन्मभूमि मंदिर, पावन अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन धर्म और अध्यात्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम की भक्ति और सेवा में व्यतीत किया। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”

Related Posts

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

101 साल पहले दशहरे पर ही हुई थी संघ की स्थापना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन हुआ शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।  101 साल पहले दशहरे…

Continue reading
Calling Name Presentation CNAP : मोबाइल स्क्रीन पर जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा

1 नवंबर से फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी, फर्जी कॉल्स, साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी, फर्जी नामों से सिम चला रहे लोगों की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!