Delhi Election Result 2025 : आप की करारी हार, अन्ना हज़ारे बोले-वे शराब और पैसे में उलझ गए…

शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election Result 2025) को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है।

ये भी पढ़े :IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ऐलान, निहारिका अध्यक्ष, अमित बने उपाध्यक्ष

दिल्ली चुनाव के नतीजों (Delhi Election Result 2025) के बिच अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा “केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए।

लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लिप्त हो जाते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। ऐसे में नेता को जनता के सामने जाकर साबित करना पड़ता है कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने से सच बदल नहीं जाता है।”

लोगों का खोया विश्वास

केजरीवाल के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दिल्ली में राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी। मैं उस मीटिंग में नहीं गया था। केजरीवाल ने पार्टी बनाई, नई पार्टी को दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया। सरकार बनी। लेकिन, शराब घोटाले में केजरीवाल बदनाम हुए। लोगों का विश्वास खोया। आज जो चुनावी परिणाम आए हैं वह इसी का नतीजा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा (Delhi Election Result 2025) में हुए चुनाव के बाद आज 70 सीट पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर आगे बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी पिछड़ती जा रही है।

सौ.ANI

Related Posts

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा