BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।’

ये भी देखें : Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि “बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी।

बेरोजगारी भत्ता देने का किया था झूठा वादा

भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई जब उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया, जो आखिरकार पूरा नहीं हुआ। वो सरकार बस लोगों को बहलाने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगी रही, जबकि राज्य के विकास के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार का यह पहल पूरी तरह से प्रगतिशील है, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं की उम्मीदों को भी पूरा करेगी।

ये भी देखें : बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक…

पिछले बघेल सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को कुचला था, लेकिन हमारी योजना में राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। हम न केवल युवाओं के भविष्य को संवारेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे, जो बघेल सरकार के समय में लगातार कमजोर होती गई। ⁠कांग्रेस हमेशा चाहती है कि जनता गरीब बनी रहे ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। वह ग़रीबी हटाओ का नारा पचास वर्ष तक चलाती रही। ⁠वह उद्योग-धंधों के खिलाफ और नक्सलियों के पक्ष में है, इसलिए यह चिंता जता रही है कि नक्सल समाप्त होने पर उद्योग धंधे आयेंगे।

लगातार हो रहा नक्सलियों का खात्मा

भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। अधिकतर की सूची जारी की है नक्सलियों ने, दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। आपने देखा कि स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सड़क पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब उसकी भी बहाली कर रहे हैं हम। छः ज़िलों में यह शुरू भी हो गया है। अन्य में भी जल्दी होगा। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था।

Related Posts

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

जयस्तंभ चौक के पास CICI बैंक के सामने हाथ में घूम रहा था धारदार चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत हुई गिरफ्तारी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Made An Arrest)राजधानी पुलिस से…

Continue reading
Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

नाइट्राजेपम टैबलेट की कीमत तकरीबन 8.40 लाख रुपए बताई जा रही, रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व