भाजपा प्रभारी नितिन नबीन बोले, पंचायत से पार्लियामेंट के सपने को साकार करना है…

शहर सत्ता / रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ प्रांत के सबसे पहले अपना प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने विधानसभा और लोकसभा का चुनाव पूरे संघर्ष के साथ जीता। आपने उन विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर कर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया है। अब नई भूमिका में आप आने वाले हैं लेकिन पुरानी भूमिका में आपने जो संघर्ष किया है, उसके लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव आपकी ऋणी रहेगी।

ये भी देखें : Cabinet meeting : रविवार को साय कैबिनेट की बैठक, निकाय चुनाव से पहले बड़े ऐलान की उम्मीद

नबीन ने कहा कि जो आने वाला चुनाव है, पंचायत से पार्लियामेंट का जो सपना हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देखा है, उस सपने को साकार करना है। इसके लिए हम सबको इस प्रकार से मिलकर चुनाव लड़ना है जिस प्रकार से हमने विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ा है। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपने कार्यकर्ताओं को मुखिया से लेकर मेयर तक बनाने का सपना हम सबको पूरा करना है।

नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किरण सिंह देव को बधाई देते हुए आगामी सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हम सभी को विश्वास है कि किरण जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमेशा की तरह परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे एवं भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयां देंगे।

ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में कचरे से बनेगा ईंधन, 6 संयंत्रों से लगभग 70 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड Biogas का उत्पादन

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाली पार्टी है एवं इसका एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए सभी का यही संकल्प है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को हमें छत्तीसगढ़ को विकसित बनाकर सरकार करना है।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं