Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग रहे हैं

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh BJP State President )छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस के विरोध पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर आंदोलन कर भड़काने का काम कर रही है। बिलो दि बेल्ट की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस ने छात्रों के इस आंदोलन को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बलि चढ़ा दिया। अगर छात्रों का हित चाहते तो छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप नहीं देते।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग रहे हैं। सदन की कार्यवाही को बार-बार बाधित कर रहे हैं। कांग्रेस सदन में चर्चा नहीं करना चाहती। इन्हीं के घटक दल समाजवादी पार्टी के नेता कहते हैं कि उनकी वह जानें, हमको तो चर्चा करनी है। यह समझ से परे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय को पहले दिन से ही गंभीरता से लेकर यह निर्णय किया है कि छात्रों का हित सर्वोपरि है। उनके नुकसान की भरपाई भी होगी। कांग्रेस नेताओं का भाषण हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में होता है। प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेसी नेताओं ने भाषणों में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। यह लोकतांत्रिक पद्धति के खिलाफ है। प्रजातंत्र में यह स्वीकार्य नहीं है।

पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे।

संविधान की किताब लेकर लोगों को बहका रहे राहुल गांधी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर लोगों को बहका रहे हैं। ‘संविधान खतरे में है’ कहकर संविधान को खतरे में डालने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री आवास के सामने बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी आन्तरिक योजना के आधार पर अपने कांग्रेसी साथियों के साथ वहाँ पर धरने पर बैठ गए, जबकि वह पूरा क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र है। वहां पर किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का दौरा शहर सत्ता/रायपुर।…

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा