Raipur Collector Gaurav Singh : आंगनबाड़ी केंद्र में गैस चुल्हा, खाना बनाने वाले बर्तन का किया अवलोकन

कलेक्टर पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र तो मिला बंद, डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gaurav Singh)जिला प्रशासन की कार्यशैली में कसावट लाने वाले रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह व्यस्त बैठकों के बाद अचानक ही आंगनबाड़ी केंद्र पहुँच गए। उन्होंने बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई समेत भोजन व्यवस्था और खाना बनाने वाले बर्तनों को जांचा-परखा और गैस चुल्हा तक जलाकर देखा। कलेक्टर गौरव सिंह ऐसे बिरले लोक सेवक हैं जो औचक निरीक्षण और व्यवस्था की पूरी शिद्दत से अवलोकन करते हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, गैरजिम्मेदाराना मानते हुए कलेक्टर रायपुर ने नाराज़गी व्यक्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं गैस जलाकर एवं बर्तनों का अवलोकन किया।

कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने सीडीपीओ श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर सुश्री गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुंती सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रेवती साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया ।

कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा