Congress Training Camp : आज नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को राहुल देंगे संगठन चलाने का टिप्स

41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्ति के बाद संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने प्रशिक्षण शिविर

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Training Camp)कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार 6 दिसंबर को राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की पहली बैठक रखी गई है। प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। हाल ही में पार्टी ने 41 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। नए नेतृत्व को संगठनात्मक दिशा और कामकाज की रणनीति समझाने के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य रखा गया है। बै‌ठक के बाद जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। इसका निर्णय भी कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा। ट्रेनिंग दो चरणों में होगी।

पहला राजनीतिक और संगठनात्मक शिक्षा पर केंद्रित और दूसरा रणनीति, प्रबंधन और तकनीकी कौशल पर। हर दिन 10 से 12 घंटे सघन सत्र चलेंगे। कांग्रेस की रणनीति साफ है। 2028 की तैयारी अभी से शुरू की जाए। पार्टी मान रही है कि भाजपा की मजबूत जमीनी संरचना का मुकाबला तभी किया जा सकता है, जब जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को फिर से चुस्त-दुरुस्त किया जाए।

इसलिए जिला अध्यक्षों को यह निर्देश भी दिया जाएगा कि वे हर महीने बूथ अध्यक्षों की बैठक लें और फील्ड में नियमित उपस्थिति दर्ज कराएँ। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह ट्रेनिंग औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन पुनर्निर्माण अभियान का अहम हिस्सा है। ट्रेनिंग के बाद जिला अध्यक्षों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन भी होगा और उसी आधार पर आगे की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

कांग्रेस कमेटी ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग करेगी

प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से भी आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की टीम इस ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग करेगी। गुजरात और मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने वर्चुअल माध्यम से मार्गदर्शन दिया था। छत्तीसगढ़ में भी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे या संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जिला अध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद कर सकते हैं।

परिवार की चरण-वंदना सिखाई जाएगी : केदार

कांग्रेस के 41 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी के आने की अटकलों पर वन मंत्री केदार कश्यप ने निशाना साधा है। शुक्रवार को कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक प्रशिक्षण के नाम पर परिवार की चरण-वंदना सिखाई जाती है। ट्रेनिंग कैम्प में भी कार्यकर्ताओं को ‘ट्रिपल टी’ (ट्रांसफर, टेंडर और टिकट) की सीख दी जाएगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां