Action By Raipur Collector In Nava Raipur : कलेक्टर सिंह के निर्देश पर नेस्तनाबूद हुआ अवैध निर्माण

नवा रायपुर में ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट के पास अवैध विकास पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध विकास और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट से लगे क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे भूमि विकास और सड़क निर्माण को आज संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई।प्राधिकरण को पहले प.ह. नं. 78 के रख. नं. 168, 167, 162, 165, 177 एवं अन्य भागों में अवैध विकास एवं निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत की जांच के बाद संबंधित भू-स्वामी, विकासकर्ता और निर्माणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?