Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation : CGSCSC में 96 कर्मचारी 10 साल से एक ही जगह पदस्थ

0 छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में ट्रान्सफर नियम का उल्लंघन, राईस मिलर्स से गहरे संबंध

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation(CG SCSC)में कार्यरत 96 से अधिक कर्मचारी ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो 10 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही स्थान और पद पर पदस्थ हैं। यह स्थिति न केवल विभागीय स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है, बल्कि यह बढ़ते हुए भ्रष्टाचार का भी एक प्रमुख कारण बनती जा रही है। लंबे समय से टिके कर्मचारियों ने स्थानीय चावल मिलर्स (rice millers) से गहरे संबंध बना लिए हैं। जो कर्मचारी एक ही कार्यालय में वर्षों से पदस्थ हैं, उन्होंने वहां ‘संपर्क और साम्राज्य’ स्थापित कर लिया है।

वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में मठाधीश बने बैठे ऐसे लोगों की वजह से ही कई मामलों में कमीशन, हेराफेरी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसी गतिविधियों की भी शिकायतें सामने आई हैं। कई स्थानों से भंडारण, धान की उठाव प्रक्रिया और चावल मिलिंग में गड़बड़ियों की शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें इन्हीं कर्मचारियों की संलिप्तता का संदेह है।

तबादला नीति की अनदेखी

विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी का उद्देश्य ही यही होता है कि कोई भी कर्मचारी किसी स्थान विशेष पर अपनी पकड़ न बना पाए, लेकिन जब ट्रांसफर होते ही नहीं, तो पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया जाता है। जानकारों का मानना है कि यह स्थिति संस्थागत भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। स्थानीय कार्यालयों में बैठे कुछ लोग खुद को सिस्टम से ऊपर मानने लगे हैं।

महकमे की साख पर लगा रहे बट्टा

SCSC में 96 से अधिक कर्मियों का एक ही स्थान पर वर्षों से पदस्थ रहना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह व्यापक भ्रष्टाचार का पोषण भी कर रहा है। अगर समय रहते इसपर कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति विभाग की साख और जनहित दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं