Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई हैं। यह घटना उस समय घटी जब वे रीवा (मध्यप्रदेश) से काम निपटाकर बिलासपुर लौट रही थीं।ज्योत्सना बताती हैं कि जैसे ही उनकी ट्रेन कटनी आउटर पर रुकी, एक युवक ने उन्हें अचानक मुक्का मारा और भाग गया। शोर मचाने पर पता चला कि यह हमला अकेले उनके साथ नहीं, बल्कि S1 से S5 तक कई यात्रियों की चोरी की घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं।ये कोई अकेले आदमी का काम नहीं हो सकता, ये पूरा गिरोह है जो आउटर में ट्रेन रुकते ही वारदात को अंजाम देता है।
ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📞 शिकायत, पर कोई सुरक्षा नहीं पहुँची!

घटना के तुरंत बाद ज्योत्सना ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया, परंतु कटनी में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुँचा। फिर कहा गया कि अगला स्टॉपेज बताइए, वहाँ सुरक्षा दी जाएगी लेकिन वहाँ भी कोई नहीं आया।जब वे बिलासपुर पहुँची (सुबह 9:15 के करीब) तो वहीं एक और महिला भी थीं जो इसी गिरोह की शिकार बनी थीं। दोनों महिलाएं करीब एक घंटे तक थाने में बैठी रहीं, लेकिन उन्हें यही कहा गया.

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📢 अभिनेत्री ज्योत्सना की सीधी अपील

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुहार लगाते हुए कहा:

अगर यात्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ये यात्रा किस भरोसे की है? कल को कोई गला काट दे तो?आप शिकायत कर भी लें तो क्या फ़ायदा? आज मुझे मारा है, चोरी की गई है, कल किसी की जान भी जा सकती है।

🚨 ये सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, हर यात्री की सुरक्षा का सवाल है।

🔹 ट्रेनों के आउटर एरिया में बार-बार हो रही ऐसी वारदाते

🔹 रेलवे की तरफ से सुरक्षा बल की गैर-मौजूदगी

🔹 महिला यात्रियों के साथ बढ़ते खतरे

🔹 शिकायत पर भी पुलिस-प्रशासन की ढिलाई

ज्योत्सना की मांग:

1. आउटर में ट्रेन रुकते समय RPF और GRP की तैनाती अनिवार्य हो.

2. ट्रेनों में CCTV और अलर्ट सिस्टम लगाया जाए।

3. रेलवे हेल्पलाइन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए।

4. इस गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी हो।

5. महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

ज्योत्सना कहती है,

मैं एक कलाकार हूँ, लेकिन इस देश की एक नागरिक भी।मैं सुरक्षित यात्रा का हक माँग रही हूँ रहम नहीं।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ