Corona In India : ठाणे और बेंगलुरु में एक-एक मौत,16 नए केस मिले, एक्टिव मरीज 351 हुए

0 एडवाइजरी जारी, पाकिस्तान, चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी

शहर सत्ता/रायपुर। Corona In India : देश के कुछ राज्यों से अब धीरे-धीरे कोरना फिर पैर पसारने लगा है। देश में कोरोना से आज एक और मौत हो गई है। बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी। इतना ही नहीं चिंताजनक खबर यह है कि आज ही 16 नए केस मिले है और अब एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 351 हो गई है। दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखने को कहा है। देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में 8, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3 और यूपी के नोएडा, कर्नाटक के बेलगावी में एक मामला सामने आया है। 23 मई को अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं।

उधर, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। दिल्ली के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि हर पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोकनायक अस्पताल भेजा जाए।

सभी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ पोर्टल में करेंगे अपलोड

सभी संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ पोर्टल पर रोज अपलोड करनी है। एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान, चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है​​​​​

JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The…

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Israel-Iran War)होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ