Chollywood: छॉलीवुड से बॉलीवुड तक गूंजा ‘जानकी-1’ का शंखनाद,फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च

 0 7 भाषाओं में बनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म 

शहरसात्ता/रायपुर.(chhollywood) छॉलीवुड की रफ्तार अब सिर्फ प्रदेश तक सीमित नहीं रही—अब यह सीधा बॉलीवुड के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। 21 मई 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित इंफिनिटी मॉल में छत्तीसगढ़ की पहली बहुभाषी मेगा फिल्म ‘जानकी-1’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ। यह दिन छत्तीसगढ़ी (chhollywood) सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णाक्षरों से लिखी जाने वाली तारीख बन गया है।इस ऐतिहासिक इवेंट में फिल्म से जुड़े कई नामचीन चेहरे मौजूद रहे—दिलेश साहू, अनिकृति चौहान, नितीन ग्वाला, निर्देशक कौशल उपाध्याय, संगीत निर्देशक मोनिका वर्मा और तोषांत कुमार, प्रसिद्ध वॉइस डबिंग आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे, पायल विशाल और संगीतकार अर्नब चटर्जी। इन्होंने फिल्म की खासियतें साझा करते हुए मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि कैसे ‘जानकी-1’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और कला का राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया एक भव्य उत्सव है।

 13 जून को होगी अखिल भारतीय रिलीज़

फिल्म के निर्माता, कहानीकार और एक्शन डिज़ाइनर मोहित साहू ने ‘जानकी-1’ के ज़रिए (chhollywood) छॉलीवुड को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां से यह देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है। मोहित साहू ने ना सिर्फ इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज़ कराने का सपना देखा, बल्कि उसे हकीकत में बदलकर पूरे प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वे वही निर्माता हैं जिन्होंने छॉलीवुड में OTT प्लेटफॉर्म की शुरुआत करके दर्जनों फिल्मों को नया मंच और कलाकारों को नई पहचान दी।

Mohit sahu (producer)

पैन-इंडिया लेवल की पहचान

‘जानकी-1’ कुल सात भाषाओं में बनी छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म है, जो 13 जून को भारतभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। (chhollywood) यह सिर्फ एक क्षेत्रीय फिल्म की रिलीज़ नहीं, बल्कि यह छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग की सोच, साहस और सपनों का प्रतीक है।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन