0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक
0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस
शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई के छावनी थाना (Crime) क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ थे और हाल ही में भिलाई लौटे थे।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। शनिवार रात उन्होंने अपने घर की खिड़की में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
यह भी देखे ,CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी

वीडियो सामने आने के बाद एक युवती ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Crime) हालांकि, चारामा पुलिस के अनुसार उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस की एक महिला टीम को युवती से पूछताछ के लिए गांव भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वीडियो के वायरल होने से डॉक्टर मानसिक तनाव में थे, जिसकी परिणति उनकी आत्महत्या के रूप में हुई।
यह भी देखे ,Chhattisgarh Film Industry:किसे सुनाएं CHOLLYWOOD की दर्द भरी दास्तान…
क्या कहती है घटना
यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि डिजिटल माध्यमों में गोपनीयता, नैतिकता और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता है।(Crime)
पुलिस अब दोनों पक्षों की भूमिका और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।








