
एकता का हाथ
सतीश जैन और मोहित साहू के मतभेद ने छॉलीवुड को दो धड़ों में बांट दिया था, मगर दोनों का गर्मजोशी से मिलना, यह सिर्फ एक व्यक्तिगत मेल-मिलाप नहीं, बल्कि पूरे इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
शहरसत्ता ने पहले ने पूर्व मे दोनों प्रख्यात फ़िल्ममेकर के व्यवसायिक मतभेद कि खबर प्रकशित की थी, खबर के बाद सतीश जैन ने विवादों को विराम देते हुए मामले को शांत कर दिया था,और आज मोहित साहू ने भी स्वस्थ प्रतिपर्धा का परिचय देते हुए सतीश जैन की चाइहा भुइया 3 देखने सिनेमाघर पहुचे और सतीश से मुलाक़ात भी की और गले भी मिले, मोहित ने छइहा भुइया 3 की तारीफ भी की और बधाई दी.सिर्फ एक मतभेद का अंत नहीं बल्कि एक हैप्पी एंडिंग है—बिल्कुल किसी सुपरहिट फिल्म की तरह।
छॉलीवुड में हैप्पी एंडिंग
अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों मिलकर छॉलीवुड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। छइयां भुइयां 3 के ब्लॉकबस्टर होने की शुभकामनाओं के साथ, आज छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने एकता, प्रेम और सहयोग की नई मिसाल पेश की है.







