0 कृषि मंत्री बोले- हमारे गोदाम अन्न भंडार से भरे हैं, SBI ने कहा- हमारे एटीएम, डिजिटल सर्विस सुचारु रहेगी, इंडियन ऑयल बोला- देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार
शहर सत्ता/नई दिल्ली/रायपुर। Situation of Indo-Pak war : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालत बने हुए हैं। दोनों देशों के मध्य आमने-सामने की लड़ाई और युद्ध के दौरान पैदा होने वाली व्यवहारिक समस्याओं से निपटने के लिए आतंकिस्तान(पाकिस्तान)की तुलना में भारत काफी मजबूत स्थिति में हैं। अन्न, धन और ईंधन के पर्याप्त भंडार हैं। इसके उलट दुश्मन देश भारत की तुलना में इन सभी मामलों में दरिद्रता के सबसे करीब है।
भारत एक समझदार राष्ट्र और देशवासियों के लिए केंद्र सरकार का जिम्मेदार रवैया आमतौर पर युद्ध के दौरान होने वाली जनसमस्याओं को समझते हुए योजनाबद्ध नीतियां तैयार किये है। खासकर संभावित खतरों के मद्देनजर देशभर के सभी अस्पतालों खासकर सीमावर्ती इलाकों में त्वरित और बेहतर उपचार व्यवस्था भी है। वित्त, गृह, रक्षा, कृषि और स्वास्थ्य मंत्री बैक टू बैक बैठक लेकर समीक्षा के साथ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

कृषि मंत्री बोले- हमारे गोदाम भरे हुए, गेहूं-चावल पर्याप्त
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हमारे कृषि भंडार भरे हुए है। हम आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे। हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, नागरिकों पर नहीं। कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी फूड सिक्योरिटी सुनिश्चित करना है। हमारे पास गेहूं, चावल या अन्य अनाज पर्याप्त मात्रा में है। जवान सीमा पर तैनात हैं और वैज्ञानिक खेतों में किसानों के साथ हैं। खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।’
SBI ने कहा- हमारे एटीएम, डिजिटल सर्विस पूरी तरह ऑपरेशनल
स्टेटबैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी किया है। SBI ने कहा कि हमारे ATMs, CDMs और डिजिटल सर्विस सही तरह से चल रही है। ये सर्विसेस पूरी तरह ऑपरेशनल है। किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा ना करें। कोई समस्या होने पर नजदीकी ब्रांच जाएं या टोल फ्री नंबर 18001234, 18002100, 1800112211, 18004253800 पर संपर्क करें।
रक्षा मंत्रालय ने मीडिया कवरेज के लिए गाइडलाइन जारी की
रक्षा मंत्रालय ने मीडिया कवरेज के लिए गाइडलाइन जारी की है। कहा है कि लाइव कवरेज के दौरान मिलिट्री ऑपरेशन और सेनाओं के मूवमेंट की जानकारी से बचना चाहिए। सूत्रों के आधार पर दी गई संवेदनशील सूचनाओं से मिलिट्री ऑपरेशन खतरे में पड़ सकता है।

इंडियन ऑयल बोला- देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार
इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को कहा, ‘देश भर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है। और हमारी सप्लाई लाइन ठीक ढंग से काम कर रही हैं। घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट्स पर पेट्रोल, डीजल और LPG आसानी से उपलब्ध हैं।’







