Air Attack Mock Drill : क्या दुश्मन देश के एयर और न्यूक्लियर अटैक से बचने है पर्याप्त बंकर ?

0 छत्तीसगढ़ समेत देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के लिए मॉकड्रिल

0 मॉकड्रिल:एयर अटैक के दौरान क्या करें, कैसे खुद को बचाएं इसकी होगी प्रैक्टिस

शहर सत्ता/रायपुर। Air Attack Mock Drill : पारंपरिक युद्ध होने पर भारत की सेना पाकिस्तान पर फतह हासिल कर ही लेगी। लेकिन अगर पाकिस्तान ने पराजय को देखते हुए दुस्साहस किया और न्यूक्लियर हेड मिसाइल छोड़ा तो क्या हमारे पास ऐसे सुरक्षित, संसाधन संपन्न और घातक रेडिएशन से बचने वाले बंकर हैं ? यह सवाल आयोजित किये जा रहे मॉकड्रिल के मौके पर लाजमी है। क्योंकि पाकिस्तान से तनाव के बीच बुधवार 7 मई देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस होगी। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ शहर भी शामिल है।

भारत में जनता को सिविल डिफेंस से लेकर दुश्मन देश के हवाई हमलों से बचने के गुर सिखाये जायेंगे। लेकिन एक कटु सत्य यह भी है कि भारत देश के सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में रखा तो गया है। परंतु मिसाइल और न्यूक्लियर अटैक से अपने देश की जनता को बचने के लिए पर्याप्त बंकर नहीं हैं। भारत उत्तर और पश्चिम दोनों मोर्चों पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना बहुत मजबूती से कर रहा है।

चीन और पाकिस्तान वक्त वक्त भारत को गीदड़ भभकी देते रहते हैं। भारतीय सेनाओं के अभेद्य सुरक्षा चक्र के सामने किसी भी दुश्मन की साजिश कामयाब नहीं हो सकती है लेकिन इसके बावजूद सावधान रहना जरूरी है क्योंकि चीन और पाकिस्तान दोनों के पास परमाणु हथियार हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं जो परमाणु हमले की नौबत आने पर कारगर साबित होंगे।

संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी निर्धारित

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। इसमें दुर्ग कैटेगरी-2 में शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि, शाम 4 बजे जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे।

युद्ध के दौरान बचाव के लिए मॉकड्रिल जरुरी

अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है। मॉक ड्रिल यानी एक तरह की “प्रैक्टिस” जिसमें हम यह देखते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी (जैसे एयर स्ट्राइक या बम हमला) हो जाए, तो आम लोग और प्रशासन कैसे और कितनी जल्दी रिएक्ट करता है। ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है कि एक तय समय के लिए पूरे इलाके की लाइटें बंद कर देना।

ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा?

– सायरन बजाए जाएंगे और चेतावनी दी जाएगी।
– इंडियन एयर फोर्स से रेडियो और हॉटलाइन से संपर्क किया जाएगा।
– कंट्रोल रूम और शैडो कंट्रोल रूम एक्टिव होंगे।
– आम लोगों और छात्रों को सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी।
– फायर ब्रिगेड, वार्डन, रेस्क्यू टीम जैसी सेवाएं सक्रिय होंगी।
– ब्लैकआउट और जरूरी ठिकानों को छिपाने की प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
– लोगों को निकालने की योजना पर अभ्यास किया जाएगा।
– बंकरों की सफाई और उपयोग की तैयारी भी की जाएगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां