देखिये किन आईपीएस अधिकारीयों का बदला प्रभार …
0 पवन देव (भापुसे-19952004) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है.
0 अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया.
0 ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया. उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे.
0 दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, और श्री अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया.
0 बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया.
0 अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, और विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया.
0 राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा, विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, और श्रीमती भावना गुप्ता (भापुसे-2014) को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया.
0 सूरज सिंह (भापुसे-2015) को पुलिस अधीक्षक, धमतरी, और त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया.
0 अंजनेय वार्षीय (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ, और योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, बालोद बनाया गया.
0 एस.आर. भगत (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही, और विजय पाण्डे (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर तैनात किया गया।








