कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कुपोषण और बाल संरक्षण पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर ।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना), मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण सेवा) और मिशन शक्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, कुपोषित बच्चों की स्थिति और बाल संरक्षण के उपायों पर गहन चर्चा की।

रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने चावल और अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी सुपरवाइजरों को गंभीर कुपोषित बच्चों की प्रोफाइलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में मरम्मत, बाउंड्री वॉल निर्माण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग या सोखता गड्ढे की आवश्यकता हो, तो इसके लिए जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर महीने बिजली विभाग से बिल लेकर तत्काल भुगतान किया जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे। बाल सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और सुपरवाइजरों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई और निर्देश दिया कि समुदाय स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 25वीं किश्त, अब तक 16,237 करोड़ का संबल

  जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की ‘महतारी’ अब केवल घर की संचालक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के ऐतिहासिक…

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन