कांग्रेस के 10 जिलों में नियुक्ति, बेमेतरा में आशीष, दुर्ग ग्रामीण में राकेश को जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 10 जिलों में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर सीधे बातचीत करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी कर दी।

राहुल से मीटिंग के लिए जिला अध्यक्षों को 3 चरणों में बुलाया गया है। पहली मीटिंग 27 मार्च को, दूसरी मीटिंग 30 मार्च को और तीसरी मीटिंग 3 अप्रैल को है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों से 3 अप्रैल को बातचीत करेंगे।

पार्टी के नेताओं के मुताबिक कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सभी जिला अध्यक्षों का गांधी परिवार के किसी सदस्य से सीधा संवाद होगा। लिस्ट के जारी होने के बाद अब संभावना है कि प्रदेश में और भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं।

AICC के आदेश के अनुसार, बालोद जिले में चंद्रेश हिरवानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष के रूप में राकेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। नारायणपुर जिले में बिसेल नाग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोंडागांव जिले में बुधराम नेताम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बलरामपुर जिले में कृष्ण प्रताप सिंह को किया गया नियुक्त
कोरबा (शहर) में नत्थूलाल यादव और कोरबा (ग्रामीण) में मनोज चौहान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बलौदाबाजार जिले में सुमित्रा घृहतलहरे को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सारंगढ़-बिलासपुर जिले में ताराचंद को यह पदभार दिया गया है।

सरगुजा जिले में बालकृष्ण पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बलरामपुर जिले में कृष्ण प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। बेमेतरा जिले में आशीष छाबड़ा को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 25वीं किश्त, अब तक 16,237 करोड़ का संबल

  जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की ‘महतारी’ अब केवल घर की संचालक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के ऐतिहासिक…

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रुम बनाया, भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फंसे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (America-Israel & Iran War)ईरान ने जंग के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा