रायपुर (शहर सत्ता)। टिकरापारा में मंगलवार एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े थे, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तेज लपटें ऊपर आसमान में दूर-दूर तक दिख रही थी। बताया जा रहा है कि, शीतला चौक के पास स्थित ये गोडाउन प्रियंका साउंड एड लाइट टेंट का है, इसे मरीना सिंधू ने 10 साल से किराए पर दिया था, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गोदाम के भीतर धुंआ उठा।

इसके बाद आसपास कपड़े, बांस और बड़ी संख्या में फर्नीचर रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान गोदाम के अंदर कोई नहीं था।

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।