धान खरीदी में अचानक बदल गया किसानों का ख़सरा नंबर, 74 पटवारियों भेजा नोटिस…

 

शहर सत्ता / बिलासपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पटवारियों पर आरोप है कि सात फीसदी खसरे का गलत रकबे में एंट्री कर दी गई है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के लिए जिले को तहसील स्तर पर 13608 खसरे दिए गए थे। इन खसरों का मौके पर जाकर सत्यापन करना था और रिपोर्ट पेश करनी थी।

भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि कुल 93.33 फीसदी खसरे में धान की फसल ली गई थी। 6.67 फीसदी खसरे पर धान की फसल नहीं पाई गई। मतलब ये कि पटवारियों ने इन खसरों में धान की फसल लेने की गलत जानकारी एंट्री कर दी थी। भौतिक सत्यापन के बाद इसमें जरुरी सुधार किया गया। सुधार के साथ ही मौके पर एंट्री करने के बजाय घर बैठे एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले में 137672 किसानों को उनके 144981 हेक्टेयर रकबे के साथ पंजीकृत किया गया था। बीते साल की तुलना में इस साल 2.4 फीसदी धान की खरीदी कम हो पाई है।

एक करोड़ का अवैध धान जब्त

कोचियों और व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग का जांच दल बनाया गया था। कोचिए व व्यापारियों के खिलाफ 77 कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा तय से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने वाले 53741 किसानों से 3027.41 हेक्टेयर रकबा सरेंडर कराया गया है।

Related Posts

Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में छठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण…

बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट…

शहर सत्ता / रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह बजट वर्तमान की जरूरतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब

Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब

बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट…

बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट…

CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट

CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट

Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान

Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान

सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती

सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती

मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ