बड़ी ख़बर : धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द…भाजपा ने की थी शिक़ायत

शहर सत्ता / धमतरी। धमतरी नगर में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। धमतरी नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामंकन रद्द हो गया है। नामांकन भाजपा की शिकायत के बाद रद्द किया गया है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई।

ये भी पढ़े : AUS vs SL : दिग्गज क्रिकेटर डोनाल्ड ब्रैडमैन के साथ लिखा जाएगा उस्मान ख्वाजा का नाम…बनाया ये रिकार्ड…

इस सुनवाई में दोनों पक्षो के वकीलों को करीब डेढ़ घण्टे तक सुनने के बाद रिटर्निंग अफसर ने आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की घोषिणा की। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा नगर निगम धमतरी में ठेकेदारी करते रहे हैं। इसके चलते वे नगर निगम से लाभार्थी साबित हुए। जिसकी वज़ह से ही उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। धमतरी नागर निगम के लिए निर्वाचन अधिकारी की इस घोषण के बाद निगम के बाहर कांग्रेसी जमकर नारेबाजी और हंगामा करने रहे है।

ये नियम बना रद्द करने का आधार

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार है और 1956 की धारा 17 बी (ड) में लिखे प्रावधान का हवाला देते हुए कहा था कि यदि कोई नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है तो वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नही माना जा सकता।

विधायक ने नियत पर उठाए सवाल

इधर इस मामलें में धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए। उनके साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया। दरअसल महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। इसी पर रिटर्निंग अफसर का फैसला आना था। इस बीच विधायक भी निगम के सभाकक्ष के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसी से नाराज होकर ओंकार साहू धरने पर बैठ गए और प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करने लगे।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा