शहर सत्ता / रायपुर। भाटापारा विधायक इंद्रकुमार साव उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए है। साव अपने परिवार के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल होने जा थे। इस दौरान उनकी कार सोनभद्र के बहमनी इलाके पास एक ट्रक से टकराई, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की गाड़ी के परख़च्चे उड़ गए। हालांकि हादसे में विधायक इंद्रकुमार साव समेत उनके परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित बताएं जा रहे है, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं।
ये भी देखें : रायपुर : दो माह में 900 से अधिक रेन वाटर पिट हुए तैयार, अब देश को बताएंगे रोडमैप
केवल विधायक साव की धर्मपत्नी के कंधे में चोट आई है, जिन्हे अस्प्ताल में दाखिल कराया गया है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा विधायक इंद्रकुमार साव के साथ गाड़ी में उनकी पत्नी, दो बेटियां, सुरक्षा गार्ड सवार थे। दुर्घटना में विधायक की पत्नी के कंधे में चोट आई है, जिनका स्थानीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे है।







