वहीं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, प्रभा दुबे समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं पार्टी ने निकाय चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें रायपुर शहर में खूबचंद पारख और ग्रामीण में विकास मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी देखें : बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम साय, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में है अटूट सांस्कृतिक संबंध
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शुक्रवार को निकाय चुनाव हेतु प्रदेश की टीम की घोषणा की थी। नगरीय निकाय चुनाव हेतु संयोजक सहित टीम में कुल 10 सदस्य बनाए गए है। जिसमें भूपेंद्र सव्वनी को संयोजक बनाया गया है।
वहीं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती को सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक महेश गागड़ा, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सदस्य बनाए गए है।
देखिए पूरी सूची…









