मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

शहर सत्ता / रायपुर| नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अतिआधुनिक सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमियों को नये साल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है।

जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों का आनंद लिया जा सकता है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा के साथ ही फुटबाल ग्राऊंड के लिए स्पेशल घास का मैदान तैयार किया गया है। इसके अलावा एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए शानदार रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को न केवल अपनी खेल प्रतिभा को संवारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री साय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उन्हें ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब का फूल भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नई सुविधा देने के लिए उनका आभार जताया।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी