Road Accident : दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी गाड़ी…चार की मौके पर मौत, दो लापता

शहर सत्ता / किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वही दो लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर सुरक्षाबल और NDRF की टीम मौके पर बचाव अभियान चला रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा किश्तवाड़ जिले के मस्सू पद्दार इलाके में हुआ है, जहां कैंपर में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। चार शव बरामद किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन किश्तवाड़ ने लापता दो लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया है। इधर हादसे की खबर मिलते ही नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, डीसी किश्तवाड़ राजेश शवन और एसडीएम डॉ. अमित भगत मौके पर पहुंचे।

ये भी देखें : मुकेश हत्याकांड : रायपुर में पत्रकारों का पैदल मार्च, बंद मिले राजभवन के दरवाज़े

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अभी-अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाए गए हैं। चालक समेत दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।ओम शांति। उन्होंने किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से बात कर हादसे की जानकारी भी ली। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी देने की कोशिश कर रही है।

https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/1875775511236067806

बता दें कि शनिवार को बांदीपोरा जिले में एक सैन्य ट्रक सड़क से फिसलकर खाई (Road Accident) में गिर गया था। इस हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए थे। सूचना पर आपातकालीन सेवाएं तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया था।

बांदीपोरा में सेना का वाहन (Road Accident) खराब मौसम और शून्य दृश्यता के कारण फिसल कर खाई में गिर गया था। हादसे में शुरुआत में दो जवानों की शहादत की खबर आई थी, जो बाद में बढ़कर चार हो। हादसा उस वक्त हुआ था, जब सेना का वाहन नियमित कार्य पर था। उसी दौरान फिसलन और दृश्यता में कमी के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा था।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा- छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के…

Continue reading
Governor of Chhattisgarh’s Lok Bhavan : दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र

लोक भवन में कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों तथा मिनी मार्वेल्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधकर राज्यपाल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी