शहर सत्ता / रायपुर। सहायक शिक्षक मामले में विष्णुदेव सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आंदोलनरत शिक्षकों और सरकार के बीच तमाम मुद्दों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने एक “अंतविभागीय समिति” का गठन किया है। इस समिति में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विधि विभाग, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, वित्त विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को सदस्य बनाया गया है। यह समिति बिलासपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर परीक्षण कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। जिसके मुताबिक उनकी नियुक्ति के आगे के रास्ते पर विचार स किया जा सकेगा।
देखिए आदेश…

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।