Raipur Railway Division News : नवा रायपुर में गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल उद्घाटित

0 हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का नया गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Railway Division News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज 20 दिसंबर को नवा रायपुर से नया हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का नया गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ किया गया। भारतीय रेलवे द्वारा गति -शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) नीति का उद्देश्य रेल कार्गो को संभालने के लिए अतिरिक्त टर्मिनलों के विकास में उद्योग से निवेश को बढ़ावा देना है।

ये टर्मिनल रेल द्वारा परिवहन के लिए माल वस्तुओं की हैंडलिंग को आसान बनाएंगे तथा सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के लिए उन्नत सुविधाएं प्रदान करेंगे । नवा रायपुर से गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल को हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से निर्मित किया गया है।

नवा रायपुर में गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल खुलने से हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की पेट्रोलियम वैगन के रैक की आवक जावक हैंडलिंग की जायेगी जिससे रेल परिवहन में बढोतरी होगी एवं रायपुर रेल मंडल को रेल राजस्व की प्राप्ति होगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मनीष अग्रवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह सहित रायपुर रेल मंडल के संबंधित अधिकारी हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के सीनियर मैनेजर अमित कुमार, डीजीएम एम. श्रीनिवास राव उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

सिद्धालय की ओर महा-प्रयाण: तप शिरोमणि का कालजयी ‘समाधि-मरण’ जहाँ नश्वर माटी इसी धरा पर छूट गई, और विशुद्ध आत्मा ने मृत्यु को ‘महोत्सव’ बना लिया शहर सत्ता/रायपुर। (Jain community…

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

One thought on “Raipur Railway Division News : नवा रायपुर में गति शक्ति रेल मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल उद्घाटित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया